हिंदी समाचार

पलवल में 4 बच्चों की मां अगवा:पति ने पुलिस को बताया- ग्रांट पास होने का झांसा देकर 2 भाई पत्नी को भगा ले गए

हरियाणा के पलवल में हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चार बच्चों की मां को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज किया है।

हरियाणा के पलवल में हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चार बच्चों की मां को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल न तो विवाहिता का पता चला है और न ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पायी है।

ग्रांट पास होने की झांसा दे ले गए

हसनपुर थाना के जांच अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह किसी काम से पलवल शहर आया हुआ था। काम निपटा कर वह रात के करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। पत्नी के बारे में अपनी 13 वर्षीय बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गांव के ही निवासी हरभजन और सिब्बन घर आए थे।

आरोपियों के भाई ने मारपीट की

दोनों ने मम्मी को बताया कि आपकी ग्रांट पास हो गई। आपको हस्ताक्षर करने के लिए चलना होगा। जिसके बाद मां उनके साथ चली गई। लेकिन जब रात के साढ़े दस बजे तक भी वह घर नहीं आई तो वह आरोपियों के भाई अनिल के घर पहुंचा। उससे अपनी पत्नी के बारे में पूछा। उसका आरोप है कि अनिल ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए झगड़ा किया।

चार बच्चों की मां

विवाहिता के पति ने बताया कि वे चार बच्चों के माता-पिता हैं। उसकी पत्नी को आरोपियों के अगवा कर लिया है। उसे उनके चंगुल से बचाया जाए। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लापता महिला का अभी पता नहीं चला है।

News Credit:- Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button